तक्षक कालसर्प दोष

तक्षक कालसर्प दोष: जाने मुक्ति पाने के आसान उपाय

क्या आपके रिश्तो मे सदैव तनाव बना रहता है, आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती है, स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओ का सामना करना पड़ता है? तो हो सकता है आपकी जन्मकुंडली मे तक्षक कालसर्प दोष हो। यह दोष कुंडली मे राहु और केतु के कारण बनता है। आज इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की तक्षक कालसर्प दोष क्या होता है? साथ ही इसके प्रभाव और दूर करने के उपायो के बारे मे भी जानेंगे?

तक्षक कालसर्प दोष क्या है?

वैदिक शास्त्रों के अनुसार तक्षक कालसर्प दोष कुंडली में राहु और केतु की विशेष स्थिति के कारण बनता है। जब राहु सातवें भाव में और केतु पहले भाव में स्थित होता है और अन्य सभी ग्रह इन दोनों के बीच आ जाते हैं, तो यह दोष देखने को मिलता है। तक्षक कालसर्प दोष व्यक्ति के वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य, और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है।

तक्षक कालसर्प दोष का नाम तक्षक नाग के आधार पर रखा गया है और यह दोष जीवन के लिए हानिकारक होता है। यह दोष व्यक्ति के जीवन पर बाधाओं, संघर्षों और मानसिक अशांति का प्रभाव डालता है। तक्षक कालसर्प दोष का प्रभाव मुख्य रूप से पारिवारिक संबंधों, आर्थिक स्थिरता और मानसिक शांति पर देखा जाता है।

तक्षक कालसर्प दोष के प्रभाव

भारतीय ज्योतिष में कालसर्प दोष को अत्यंत प्रभावशाली और जटिल दोषों में से एक माना गया है। कुंडली में कालसर्प दोष तब उत्पन्न होता है, जब सभी ग्रह राहु और केतु के बीच स्थित हो जाते हैं। कालसर्प दोष के 12 प्रकार होते हैं, और इन्हीं में से एक प्रमुख प्रकार है तक्षक कालसर्प दोष

  • इस दोष के प्रभाव से पति-पत्नी के बीच लगातार मतभेद और विवाद हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अस्थिरता और रिश्तों में दरार उत्पन्न हो सकती है।
  • व्यापारिक साझेदारी में धोखा या नुकसान हो सकता है, साझेदारी में विश्वास की कमी के कारण विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स में असफलता या रुकावटें आ सकती हैं।
  • तक्षक कालसर्प दोष के कारण समाज में मान-सम्मान की कमी हो सकती है। मित्रों और सहयोगियों से धोखा मिलने की संभावना रहती है।
  • इस दोष के प्रभाव से व्यक्ति के आत्मसम्मान मे कमी और निर्णय लेने में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
  • मानसिक तनाव और अनिद्रा की समस्या बनी रहती है। तंत्रिका तंत्र और पेट से जुड़ी समस्याएँ हो सकती हैं।बार-बार छोटी-मोटी बीमारियाँ व्यक्ति को कमजोर कर सकती हैं।

तक्षक कालसर्प दोष के उपाय

तक्षक कालसर्प दोष को शांत करने तथा जीवन में शांति और समृद्धि प्राप्त करने के लिए धार्मिक और ज्योतिषीय उपाय बेहद प्रभावी माने जाते हैं। इन उपायों का नियमित पालन करने से व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाया जा सकता है। ये उपाय निम्नलिखित है :-

  • भगवान शिव की आराधना करें, प्रतिदिन शिवलिंग पर जल, दूध, और बेलपत्र अर्पित करें। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का नियमित जाप करें।
  • तक्षक नाग से संबन्धित दोष होने कारण व्यक्ति के जीवन मे कई समस्याएँ पैदा हो जाती है जिसके निवारण के लिए नाग पूजा करवाना अतिआवश्यक है।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता हैं मंत्र जाप से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है।
  • भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रुद्राभिषेक करवायेँ इससे राहु और केतु के अशुभ प्रभाव शांत होते हैं।
  • सर्प सूक्त का पाठ करना तक्षक कालसर्प दोष के निवारण में अत्यधिक प्रभावशाली माना जाता है। यह पाठ अमावस्या या पूर्णिमा के दिन करवाना शुभ माना जाता है।
  • दोषों को शांत करने के लिए दान करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, लोहे का दान, काले तिल, नाग-नागिन का चांदी का जोड़ा इत्यादि का दान करना चाहिए।
  • तक्षक कालसर्प दोष के उपायों को श्रद्धा और विधिपूर्वक करने से इसके अशुभ प्रभावों को शांत किया जा सकता है।

तक्षक कालसर्प दोष के फायदे

तक्षक कालसर्प दोष सदैव गलत प्रभाव ही नहीं डालता है, कुछ विशेष स्थितियो मे यह दोष बहुत सकारात्मक होता है, तक्षक कालसर्प दोष के फायदे निम्नलिखित है-

  • व्यक्ति परिश्रमी हो जाता है।
  • लक्ष्य पर अधिक ध्यान केन्द्रित करता है।
  • जीवन से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
  • व्यक्ति साहसी बन जाता है।
  • व्यक्ति मे नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होता है।

तक्षक कालसर्प दोष निवारण पूजा

तक्षक कालसर्प दोष निवारण पूजा एक विशिष्ट धार्मिक अनुष्ठान है, इस पूजा के माध्यम से व्यक्ति की कुंडली में स्थित तक्षक कालसर्प दोष के नकारात्मक प्रभावों को शांत करने के लिए किया जाता है। इस पूजा का उद्देश्य राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को कम करना, वैवाहिक और सामाजिक जीवन को संतुलित बनाना, और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त करना है।

यह पूजा त्र्यंबकेश्वर, उज्जैन, काशी, और अन्य पवित्र स्थलों पर विशेष रूप से प्रभावी मानी जाती है। इन स्थानों पर अनुभवी और ज्ञानी पंडितों की देखरेख में पूजा कराने से दोष का प्रभाव शीघ्र शांत होता है। तक्षक कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को यह पूजा विधिपूर्वक और श्रद्धा के साथ करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति और सफलता प्राप्त होती है।

तक्षक कालसर्प दोष पूजा कैसे बुक करें ?

यदि आप तक्षक कालसर्प दोष से प्रभावित हैं और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं, तो उज्जैन में इस दोष निवारण के लिए विशेष पूजा करवाई जा सकती है। इस दोष के नकारात्मक प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए तक्षक कालसर्प दोष पूजा ज्योतिष मे सबसे प्रभवी उपाय माना जाता है। इस पूजा को विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए सर्वप्रसिद्ध आचार्य दीपक व्यास जी से संपर्क किया जा सकता है। आचार्य जी को धार्मिक अनुष्ठानों और दोष निवारण पूजाओं का 15 से अधिक वर्षों का गहरा अनुभव है। नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करें और अपनी पूजा बुक करें :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *