शंखपाल कालसर्प दोष

शंखपाल कालसर्प दोष: जानिए इसके लक्षण और उपाय

क्या आपके जीवन मे लागतर बाधाए आ रही है? क्या कठिन परिश्रम के बाद भी असफलता ही मिलती है? आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती है? तो हो सकता है कुंडली मे शंखपाल कालसर्प दोष हो। यह दोष कुंडली मे राहु और केतु की सही स्थिति न होने के कारण बनता है। आज इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की शंखपाल कालसर्प दोष क्या है? साथ ही जानेंगे की दोष के दुष्प्रभाव और दूर करने के उपाय क्या है?

शंखपाल कालसर्प दोष क्या है?

शंखपाल कालसर्प दोष एक ज्योतिषीय दोष है, जो तब बनता है जब किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु चौथे भाव और केतु दसवें भाव में स्थित होते हैं, और बाकी सभी ग्रह इनके बीच में आ जाते हैं। यह दोष व्यक्ति के पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिरता, और मानसिक शांति पर गहरा प्रभाव डालता है।

यह दोष, नाग देवता के रूप पूजे जाने वाले शंखपाल नाग के नाम से प्रेरित है। शंखपाल कालसर्प दोष से प्रभावित व्यक्ति को पारिवारिक तनाव, आर्थिक समस्याएं, और करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

शंखपाल कालसर्प दोष के प्रभाव

शंखपाल कालसर्प दोष के कारण व्यक्ति के जीवन में मानसिक, पारिवारिक, आर्थिक, और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके ओर भी नकारात्मक प्रभाव है जो की निम्नलिखित है :-

  • शंखपाल कालसर्प दोष के कारण घर में अशांति और कलह का माहौल रहता है। माता-पिता और संतान के बीच वैचारिक मतभेद की संभावना रहती है।
  • आर्थिक अस्थिरता और धन की कमी का सामना करना पड़ता है। कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा व्यक्ति को संपत्ति से जुड़े मामलों में हानि उठानी पड़ सकती है।
  • इस दोष के प्रभाव से व्यक्ति को मानसिक तनाव, चिंता, और अनिद्रा हो सकती है। पेट से संबंधित रोग, जैसे गैस्ट्रिक समस्या और अपच आदि की संभावना बनी रहती है।
  • शंखपाल कालसर्प दोष के नकारात्मक प्रभाव से भावनात्मक कमजोरी और आत्मविश्वास की कमी होती है।
  • व्यवसाय में नुकसान और स्थिरता की कमी देखने को मिलती है। तथा नौकरी और व्यवसाय में रुकावटें आती हैं। उच्च अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ मतभेद होना आदि।
  • नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। व्यक्ति को आत्मविश्वास की कमी और निराशा महसूस होती है।
  • व्यक्तिगत और वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। शुभ कार्यों में बाधा आती है।

शंखपाल कालसर्प दोष के उपाय

शंखपाल कालसर्प दोष के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए ज्योतिषीय उपाय, धार्मिक अनुष्ठान, और व्यक्तिगत प्रयासों का पालन किया जाता है। ये उपाय जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने में सहायक होते हैं। इसके प्रमुख उपाय नीचे दिये गए है :-

  • प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें मंत्र :- “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।”
  • प्रतिदिन शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, और शुद्ध जल अर्पित करें। प्रत्येक सोमवार को बेलपत्र, चावल, और पुष्प अर्पित करें। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
  • रुद्राभिषेक, दोष निवारण का एक प्रभावी उपाय है। इसमें शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाया जाता है। यह पूजा शिवजी की कृपा प्राप्त करने और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव में सहायक है।
  • कुंडली में राहु और केतु के प्रभाव को शांत करने के लिए रत्न धारण करें, राहु के लिए गौमेद तथा केतु के लिए लहसुनिया
  • नाग पंचमी के दिन विशेष रूप से नाग देवता की पूजा करें। यह पूजा शंखपाल कालसर्प दोष के प्रभाव को कम करने में सहायक होती है।
  • गरीबों को भोजन, वस्त्र, और धन का दान करें। नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध और पुष्प अर्पित करें।
  • यह पूजा कराने से कार्यक्षेत्र और करियर में सफलता तथा आध्यात्मिक प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव प्राप्त होता है।

शंखपाल कालसर्प दोष निवारण पूजा

शास्त्रों के अनुसार शंखपाल कालसर्प दोष निवारण पूजा एक विशेष अनुष्ठान है, जो राहु और केतु के दुष्प्रभाव को शांत करने और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्राप्त करने के लिए की जाती है। यह पूजा अत्यंत शुभ और लाभकारी मनी जाती है। इस पूजा का फल तब मिलता है जब यह किसी अनुभवी पंडित द्वारा विधिवत रूप से की जाती है।

त्र्यंबकेश्वर और उज्जैन जैसे पवित्र स्थलों पर यह पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। यहां के अनुभवी पंडित दोष निवारण की विशेष विधि से पूजा करते हैं। शंखपाल कालसर्प दोष निवारण पूजा व्यक्ति के जीवन से सभी नकारात्मक प्रभावों को कम करती है और सकारात्मकता लाती है।

शंखपाल कालसर्प दोष निवारण पूजा का महत्व

  • राहु और केतु की शांति के लिए विशेष पूजा।
  • पारिवारिक तनाव, आर्थिक समस्याओं, और करियर में बाधाओं का समाधान।
  • घर और संपत्ति से जुड़ी समस्याओं का निवारण।
  • मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति।

शंखपाल कालसर्प दोष पूजा कैसे बुक करें ?

शंखपाल कालसर्प दोष पूजा कराने के लिए उज्जैन के जाने माने पंडित दीपक व्यास जी से संपर्क करें। पंडित जी को दोष निवारण पूजाओ का 15 वर्षो से अधिक अनुभव प्राप्त है। यदि आप भी अपनी पूजा उज्जैन मे बुक करना चाहते है तो आज ही उज्जैन के अनुभवी पंडित से नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करे और अपनी पूजा बुक करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *