ऋण मुक्ति पूजा उज्जैन

ऋण मुक्ति पूजा उज्जैन: कर्ज से आजादी का एकमात्र प्रभावी उपाय

आर्थिक तनाव किसी भी इंसान की जिंदगी को अस्थिर कर देता है। लगातार बढ़ता कर्ज, व्यापार में नुकसान, पैसों की कमी या EMI का दबाव मन को परेशान करता है। ऐसी स्थिति में उज्जैन में की जाने वाली ऋण मुक्ति पूजा बहुत प्रभावी मानी जाती है। महाकाल की नगरी की आध्यात्मिक ऊर्जा और यहां के अनुभवी पंडितों की विधि इस पूजा को विशेष बनाते हैं।

यदि आपके जीवन में कर्ज एक बोझ बन गया है या आर्थिक प्रगति रुक सी गई है, तो उज्जैन में ऋण मुक्ति पूजा आपके लिए बड़ा समाधान हो सकता है। महाकालेश्वर की कृपा और वैदिक विधि से की गई पूजा आपके जीवन में धन, स्थिरता और शांति ला सकती है।

ऋण मुक्ति पूजा क्या है? इस पूजा की विशेषता क्या है?

ऋण मुक्ति पूजा एक वैदिक अनुष्ठान है जिसका मुख्य उद्देश्य व्यक्ति को कर्ज, आर्थिक बाधाओं और पैसों से संबंधित समस्याओं से मुक्ति दिलाना है। इस पूजा में भगवान शिव, कुबेर देव और शनिदेव की विशेष विधि से प्रार्थना की जाती है ताकि जीवन में धन प्रवाह बढ़े और आर्थिक स्थिरता आए।

यह पूजा खासकर तब की जाती है जब

  • लगातार कर्ज बढ़ रहा हो
  • इनकम होने के बावजूद पैसा न टिक रहा हो
  • व्यापार में नुकसान हो रहा हो
  • अचानक आर्थिक संकट आते हों
  • जन्मपत्री में ऋण योग या शनि दोष हो।

उज्जैन में ऋण मुक्ति पूजा क्यों की जाती है?

  • महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की शक्ति: उज्जैन धरती पर महाकालेश्वर का विशेष आशीर्वाद माना जाता है। यहां की गई आर्थिक संबंधी पूजा जल्दी सिद्ध होती है।
  • कुबेर और शनि की ऊर्जा का संतुलन: उज्जैन में कुबेरनाथ और शनिदेव की उपासना के विशेष स्थान हैं, जो धन और स्थिरता देते हैं।
  • सिद्ध पंडितों द्वारा वैदिक विधि: उज्जैन में अनुभवी पंडित शास्त्र अनुसार पूजा करवाते हैं जिससे ग्रह शांति जल्दी मिलती है।

किन लोगो को ऋण मुक्ति पूजा करवाना चाहिए?

यह पूजा इन स्थितियों में बहुत लाभ देती है:

  • बार-बार कर्ज लेने की मजबूरी
  • नौकरी या व्यवसाय में रुकावटें
  • पैसा आता है पर टिकता नहीं
  • लगातार EMIs और ब्याज का दबाव
  • बड़े मौकों पर पैसों की तंगी
  • कुंडली में ऋण योग, शनि दोष या राहु का प्रभाव।

उज्जैन में ऋण मुक्ति पूजा कैसे होती है?

  • संकल्प (Sankalp): पंडित जी यजमान का नाम, गोत्र, समस्या और पूजा का उद्देश्य बोलकर संकल्प करवाते हैं।
  • नवग्रह शांति (Navgrah Shanti): नवग्रहों का आवाहन कर उन्हें शांत किया जाता है ताकि आर्थिक रुकावटें दूर हों।
  • ऋणमोचन स्तोत्र पाठ: शिवजी का सबसे प्रभावी ऋणहर स्तोत्र पढ़ा जाता है। यह पूजा का मुख्य भाग है।
  • कुबेर देव पूजन: धन के देवता कुबेरनाथ का पूजन किया जाता है ताकि धन का प्रवाह बढ़े।
  • महाकाल अभिषेक: दूध, जल, दही, शहद और बिल्वपत्र से अभिषेक किया जाता है।
  • हवन (Hawan): विशेष मंत्रों से हवन किया जाता है जो आर्थिक बाधाओं को खत्म करता है।
  • पूर्णाहुति और आशीर्वाद: पूजा समाप्त कर पंडित जी यजमान को विशेष कलावा और प्रसाद देते हैं।

पूजा की पूरी अवधि लगभग 1 से 1.5 घंटे की होती है।

ऋणमुक्ति पूजा में कौन-कौन सी सामग्री प्रयोग होती है?

  • दूध, दही, शहद, शक्कर
  • बिल्वपत्र
  • पुष्प और अक्षत
  • गंगाजल
  • हवन सामग्री
  • नारियल
  • दीपक, धूप, कलावा।

उज्जैन में ऋण मुक्ति पूजा में कितना खर्च आता है?

उज्जैन में ऋणमुक्ति पूजा की सामान्य लागत लगभग ₹2,000 – ₹5,100 तक हो सकती है। यह पूजा खर्च अनुमानित है पूजा की सटीक जानकारी के लिए आज ही उज्जैन के अनुभवी पंडित जी से संपर्क करें और अपनी पूजा बुक करें। (पंडित जी के अनुभव, सामग्री और विधि के आधार पर पूजा खर्च बदल सकता है।)

ऋणमुक्ति पूजा के लाभ (फायदे) कौन-कौन से है?

  • धीरे-धीरे कर्ज कम होने लगता है
  • आर्थिक स्थिरता बढ़ती है
  • पैसा टिकना शुरू होता है
  • नौकरी व व्यवसाय में प्रगति
  • अचानक आने वाले खर्चों में कमी
  • मानसिक शांति और आत्मविश्वास में वृद्धि
  • शनि और राहु के दोषों से राहत मिलती है।

ऋणमुक्ति पूजा कब करवाना चाहिए?

  • सोमवार
  • शनिवार
  • प्रदोष काल
  • किसी भी शुभ तिथि
    उज्जैन में किसी भी दिन यह पूजा करवाई जा सकती है।

ऋणमुक्ति पूजा के बाद क्या सावधानियाँ रखें?

  • 11 दिन तक किसी को पैसे उधार न दें
  • रोज सुबह या शाम दीपक जलाएं
  • घर में साफ-सफाई और सकारात्मकता रखें
  • शराब और नकारात्मक साथ से दूर रहें

उज्जैन में ऋणमुक्ति पूजा बुकिंग कैसे करें?

उज्जैन में ऋणमुक्ति पूजा की बुकिंग के लिए सबसे पहले उज्जैन के अनुभवी पंडित दीपक व्यास जी से वैबसाइट या फोन नंबर के माध्यम से संपर्क करें और अपनी समस्या बताएं पंडित जी आपकी कुंडली देखकर दोष निवारण पूजा कराएंगे। आज ही अपनी पूजा बुक करने के लिए नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *