
क्या आप जीवन मे बार बार असफलता का सामना करना पड़ता है? मानसिक अशांति रहती है? आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती है? तो हो सकता है आपकी कुंडली मे विषधर कालसर्प दोष हो। यह दोष कुंडली मे राहु और केतु की सही स्थिति न होने के कारण बनता है। आज इस लेख के माध्यम से जानेंगे की विषधर कालसर्प दोष क्या है? इस दोष के दुष्प्रभाव क्या है? और इस दोष को दूर करने के लिए किन उपायो को अपनाना चाहिए?
विषधर कालसर्प दोष क्या है?
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार विषधर कालसर्प दोष राहु और केतु के अशुभ प्रभाव के कारण कुंडली में उत्पन्न होता है। यह दोष तब बनता है जब राहु छठे भाव में और केतु बारहवें भाव में स्थित होते हैं, और अन्य सभी ग्रह इनके बीच आ जाते हैं। इस दोष का प्रभाव व्यक्ति के स्वास्थ्य, मानसिक शांति, आर्थिक स्थिति, और पारिवारिक जीवन पर गंभीर रूप से पड़ता है।
इस दोष का नाम “विषधर” इसलिए रखा गया है, क्योंकि यह सर्प के विष की तरह व्यक्ति के जीवन में परेशानियों को उत्पन्न करता है। “विषधर” सर्प को दर्शाता है, जो जहरीला और खतरनाक होता है। यह दोष जीवन में नकारात्मकता, संघर्ष, और कठिनाइयों का प्रतीक है।
विषधर कालसर्प दोष के लक्षण
विषधर कालसर्प दोष एक खतरनाक कालसर्प दोष है जो व्यक्ति के जीवन में विभिन्न प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न करता है। और इसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में कई शारीरिक, मानसिक, और पारिवारिक परेशानियाँ हो सकती हैं। नीचे विषधर कालसर्प दोष के प्रमुख लक्षण दिए गए हैं :-
- इस दोष के प्रभाव से व्यक्ति को स्वास्थ्य समस्याएँ देखने को मिलती हैं, विशेष रूप से पेट, तंत्रिका तंत्र और त्वचा से जुड़ी समस्याएँ।
- इस दोष के कारण व्यक्ति को मानसिक शांति में कमी और लगातार तनाव, चिंता, और भय की भावना बनी रहती है।
- विषधर कालसर्प दोष से ग्रसित व्यक्ति के मन में हमेशा नकारात्मक विचार रहते हैं और वे आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं।
- विषधर कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियाँ होती हैं। उसकी आय में कमी आती है और वह आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं।
- विषधर कालसर्प दोष व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में भी समस्याएँ उत्पन्न कर सकता है, जैसे तलाक, विवाद , या विश्वास की कमी।
- इस दोष के प्रभाव से समाज में मान-सम्मान में कमी आ सकती है और व्यक्ति को अपमानित होने का डर हो सकता है।
विषधर कालसर्प दोष के उपाय
विषधर कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ, आर्थिक संकट, पारिवारिक अशांति, और मानसिक तनाव। इस दोष के प्रभाव को शांत करने के लिए कुछ खास उपाय हैं जो की निम्नलिखित है :-
- महामृत्युंजय मंत्र जाप विषधर कालसर्प दोष को शांत करने मे बहुत प्रभावी माना जाता है। इस मंत्र का जाप नियमित रूप से करना चाहिए : मंत्र: “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”
- राहु और केतु को शांत करने के लिए विशेष बीज मंत्र हैं, जो इस दोष को शांत करने में मदद करते हैं। इन्हें नियमित रूप से जाप करना चाहिए: राहु मंत्र: “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः” केतु मंत्र: “ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः”
- दान और सेवा करना भी विषधर कालसर्प दोष के निवारण का एक महत्वपूर्ण उपाय है, काले तिल और नीले वस्त्र का दान करना चाहिए।
- नाग पंचमी के दिन विषधर कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष पूजा-अनुष्ठान की जाती है। इस दिन नागदेवता को पुष्प और दूध अर्पित करें।
- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करना विषधर कालसर्प दोष के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। विशेषकर सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, और बेल पत्र चढ़ाना चाहिए।
- अनुभवी ज्योतिषी से परामर्श लेकर नीलम (राहु) और पुखराज (केतु) रत्न का धारण करना भी एक प्रभावी उपाय है जो इस दोष को शांत करने मे मदद करता है।
विषधर कालसर्प दोष निवारण पूजा
विषधर कालसर्प दोष एक गंभीर कालसर्प दोष है जो व्यक्ति के जीवन में बड़ी समस्याएँ उत्पन्न कर सकता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली मे यह दोष देखा जाता है, तो इस दोष को शांत करने के लिए विषधर कालसर्प दोष निवारण पूजा अत्यंत प्रभावी होती है। इस पूजा के द्वारा व्यक्ति के जीवन में उत्पन्न होने वाली बाधाएँ, शारीरिक और मानसिक समस्याएँ, तथा पारिवारिक तनाव को कम किया जा सकता है।
विषधर कालसर्प दोष में राहु और केतु का प्रभाव अधिक होता है। यह पूजा इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करती है। पूजा के दौरान किए गए विशेष हवन और मंत्रों से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। विषधर कालसर्प दोष निवारण पूजा एक अत्यंत प्रभावी उपाय है, जो व्यक्ति के जीवन में उत्पन्न होने वाली कई प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकता है।
विषधर कालसर्प दोष पूजा कैसे बुक करें ?
क्या आप भी विषधर कालसर्प दोष से ग्रसित हैं? तो उज्जैन में यह विषधर कालसर्प दोष पूजा करवाकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। पंडित जी विशेष रूप से वैदिक विधियों और प्राचीन धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा संपन्न कराते हैं, जिससे आपकी पूजा पूर्णतः शास्त्रोक्त रीति से संपन्न होती है। पंडित जी को दोष निवारण पूजा का 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त है। अपनी पूजा बुक करने के लिए नीचे गए नंबर पर संपर्क करे :-
संपर्क करे: आचार्य दीपक व्यास जी – 9131025992