अंगारक दोष पूजा उज्जैन: लक्षण और उपाय की पूरी जानकारी

जब मंगल (Mars) और राहु (Rahu) एक ही भाव में बैठते हैं या एक-दूसरे पर गहरा प्रभाव डालते हैं, तब अंगारक दोष (Angarak Dosh) बनता है। यह दोष व्यक्ति के स्वभाव, करियर, विवाह, स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। इस दोष के निवारण के लिए उज्जैन को सर्वश्रेष्ठ स्थान माना जाता है यहाँ की गई पूजा सबसे प्रभावी और सरल उपाय है।

अंगारक दोष कोई साधारण ग्रह दोष नहीं है। यह जीवन के कई हिस्सो को प्रभावित कर सकता है। यदि आप लंबे समय से तनाव, गुस्सा, दुर्घटना या आर्थिक अस्थिरता जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो उज्जैन में अंगारक दोष पूजा आपके लिए सबसे सरल और प्रभावी समाधान हो सकता है।

उज्जैन, जो प्राचीन काल से तांत्रिक शक्ति और महाकाल की दिव्य ऊर्जा का केंद्र माना जाता है, अंगारक दोष निवारण पूजा के लिए सबसे प्रभावी स्थानों में से एक है।

अंगारक दोष क्या है?

जब कुंडली में मंगल और राहु साथ हों या एक-दूसरे को देखें तो “अंगारक दोष” बनता है। ऐसी स्थिति मे गुस्सा बहुत आता है, छोटी बात पर झगड़ा हो जाता है, एक्सीडेंट का डर रहता है, बिजनेस में धोखा मिलता है और शादी-रिश्ते में बहुत परेशानी आती है।

अंगारक दोष तब बनता है जब:

  • मंगल और राहु एक ही भाव में हों
  • राहु की दृष्टि मंगल पर पड़े
  • मंगल की स्थिति कमजोर हो और राहु उसे प्रभावित करे

यह दोष व्यक्ति में क्रोध, दुर्घटनाएँ, कर्ज, पारिवारिक कलह और अचानक संकट जैसी समस्याओं को बढ़ा देता है।

अंगारक दोष के मुख्य लक्षण कौन-कौन से है?

यदि किसी व्यक्ति को ये समस्याएँ लगातार होती हैं तो यह अंगारक दोष का संकेत हो सकता है:

  • अत्यधिक क्रोध और चिड़चिड़ापन
  • दुर्घटनाएँ या खून से जुड़ी समस्याएँ
  • पारिवारिक झगड़े और मानसिक तनाव
  • कर्ज बढ़ना या आर्थिक अस्थिरता
  • कामों में रुकावटें और असफलता
  • नींद न आना, बुरे सपने
  • कोर्ट-कचहरी के मामले
  • स्वास्थ्य में अचानक गिरावट।

अंगारक दोष से बचने के उपाय कौन-कौन से है?

  • मंगलवार को मसूर दाल और लाल कपड़े का दान करें
  • हनुमान चालीसा का नियमित पाठ
  • कर्ज से बचें और किसी से झगड़ा न करें
  • शनिवार को तिल का दीपक जलाएँ
  • नशे और मांसाहार से दूर रहें
  • हनुमान जी और काल भैरव की आराधना करें।

उज्जैन में अंगारक दोष पूजा: अंगारक दोष का रामबाण उपाय

अंगारक दोष

अंगारक दोष को ज्योतिष में बहुत ही गंभीर माना गया है, क्योंकि यह मंगल और राहु के मेल से बनता है। जब जन्म कुंडली में राहु मंगल के साथ समान भाव या दृष्टि में आते हैं, तब जीवन में गुस्सा, दुर्घटनाएँ, कोर्ट-कचहरी, आर्थिक नुकसान और तनाव बढ़ने लगता है। ऐसे समय में सही स्थान पर की गई पूजा जीवन को बदलने की क्षमता रखती है।

उज्जैन अंगारक दोष शांति अनुष्ठान के लिए बहुत ही प्रभावशाली और पवित्र स्थान है यहाँ पूजा कराने से दोष का प्रभाव शांत हो जाता है।

उज्जैन में अंगारक दोष पूजा क्यों करवाएं?

  • उज्जैन में की गई पूजा का प्रभाव तेज़ माना जाता है। महाकालेश्वर की शक्ति पूजा को सिद्ध करती है।
  • उज्जैन के पंडित राहु, केतु, मंगल और तांत्रिक पूजा में विशेष अनुभवी होते हैं।
  • उज्जैन में कई ऐसे स्थान हैं जहाँ हजारों वर्षों से ग्रह दोष निवारण पूजा की जाती रही है।
  • यहाँ की पूजा विधि सामान्य पूजा से अलग और अधिक प्रभावशाली मानी जाती है।

अंगारक दोष पूजा उज्जैन में कैसे की जाती है?

यह पूजा लगभग 1.5 से 2 घंटे में पूरी होती है। यहाँ प्रक्रिया को सरल रूप में समझाया गया है:

  • संकल्प: पंडित जी आपका नाम, गोत्र और पूजा का उद्देश्य बोलकर संकल्प कराते हैं।
  • मंगल-राहु आवाहन: दोनों ग्रहों का आवाहन कर उनके दुष्प्रभाव को शांत करने की प्रार्थना की जाती है।
  • विशेष अंगारक मंत्रों का जाप: पंडित जी इन मंत्रों का विशेष जाप करते हैं: राहु बीज मंत्र, मंगल शांति मंत्र

ॐ अं अंगारकाय नमः”

  • तांत्रिक विधि से पिशाचिक और ग्रह बाधा निवारण: राहु के प्रभाव को कम करने के लिए तांत्रिक विधियाँ की जाती हैं।
  • हवन: अंगारक दोष हवन पूजा का सबसे महत्वपूर्ण भाग है।
    यहाँ विशेष सामग्रियों से आहुतियाँ दी जाती हैं: चंदन, गूगल, तिल, मंगल मूल औषधियाँ, राहु निवारण सामग्री
  • नारियल और नींबू विधि: नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए नारियल और नींबू से विशेष क्रिया की जाती है।
  • पूर्णाहुति और रक्षा सूत्र: पूजा के बाद रक्षा सूत्र बांधा जाता है और प्रसाद दिया जाता है।

अंगारक दोष पूजा उज्जैन में कब करें?

सबसे प्रभावी दिन:

  • मंगलवार (मंगल का दिन)
  • शनिवार (राहु-केतु का दिन)
  • अमावस्या
  • प्रदोष
  • गुरु-पुष्य, रवि-पुष्य नक्षत्र

कुंडली के आधार पर पंडित जी विशेष मुहूर्त भी बता देते हैं।

उज्जैन में अंगारक दोष पूजा में कितना खर्च आता है?

उज्जैन में अंगारक दोष पूजा का सामान्य खर्च : ₹2,100 – ₹5000 तक हो सकता है। खर्च पूजा की विधि, पंडित और सामग्री के आधार पर बदल सकता है। पूजा के सटीक खर्च की जानकारी के लिए आज ही उज्जैन के अनुभवी पंडित दीपक व्यास जी से संपर्क करें।

अंगारक दोष पूजा के लाभ कौन-कौन से है?

  • क्रोध और नकारात्मक ऊर्जा कम होती है
  • दुर्घटनाओं और चोटों से सुरक्षा
  • कर्ज और आर्थिक समस्याओं में राहत
  • पारिवारिक झगड़े कम होना
  • मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ना
  • राहु-मंगल का अशुभ प्रभाव समाप्त।

उज्जैन में अंगारक दोष पूजा की बुकिंग कैसे करें?

अंगारक दोष व्यक्ति के जीवन में कई तरह की रुकावटें और नकारात्मक प्रभाव ला सकता है, लेकिन उज्जैन में की गई अंगारक दोष निवारण पूजा बहुत प्रभावशाली और फलदायी मानी जाती है। यदि आप भी इस दोष के प्रभाव से परेशान है तो आज ही उज्जैन के अनुभवी पंडित जी से पूजा कराएं और अपनी समस्याओं का समाधान पाएँ, अभी कॉल करें।

Similar Posts