sava laakh mahaamrtyunjay mantra jaap ke fayade

सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप के फायदे

सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र अत्यंत प्रभावशाली और लाभकारी मंत्र है। जिसे शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्थिति को ठीक करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह मंत्र महामृत्युंजय मंत्र का विस्तृत रूप है, जिसमें “सवा लाख” का अर्थ है मंत्र का 125,000 बार जाप। इस मंत्र का जाप जीवन में शांति, समृद्धि और सुरक्षा लाने के लिए किया जाता है, और यह व्यक्ति को मृत्यु के भय से भी मुक्त करता है।

इस ब्लॉग में हम सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप के महत्व, इसके लाभ, और दीपक व्यास जी द्वारा उज्जैन में किए जाने वाले इस मंत्र जाप पूजा की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

महामृत्युंजय मंत्र क्या है?

महामृत्युंजय मंत्र को “संजीवनी मंत्र” या “मृत्यु पर विजय पाने वाला मंत्र” भी कहा जाता है। यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित है। इस मंत्र के जाप से भगवान शिव शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते है। इस मंत्र के नियमित जाप से मृत्यु के भय, गंभीर बीमारी, और जीवन की अन्य समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

महामृत्युंजय मंत्र

“ॐ त्रियम्बकम् यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्,
उर्वारुकमिव बन्धनान्, मृत्युर्मोक्षीय मा‍मृतात्।”

यह मंत्र न केवल शारीरिक बीमारियों को दूर करता है, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी महत्वपूर्ण है।

सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का महत्व

सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप सामान्य महामृत्युंजय मंत्र से अधिक प्रभावशाली और लाभकारी माना जाता है। “सवा लाख” का अर्थ है 125,000 बार इस मंत्र का जाप करना। इस मंत्र का इतनी बार जाप करने से व्यक्ति की मानसिक, शारीरिक और आत्मिक शांति मे वृद्धि होती है। यह मंत्र का जाप विशेष रूप से आत्मिक शुद्धता, बीमारी से मुक्ति, और जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए किया जाता है।


सवा लाख जाप के लिए कितनी माला करनी होती है?

सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप 125 दिनो मे पूरा हो जाता है। सवा लाख मंत्र जाप को 125 दिनो मे पूरा करने के लिए प्रतिदिन 108 मनको वाली रुद्राक्ष की माला से 10 माला जाप करना चाहिए।

सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र के लाभ

  1. स्वास्थ्य लाभ: यह मंत्र शारीरिक बीमारियों और गंभीर रोगों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रसिद्ध है। जो लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह मंत्र अत्यधिक लाभकारी होता है।
  2. मृत्यु का भय : महामृत्युंजय मंत्र को मृत्यु पर विजय प्राप्त करने वाला मंत्र माना जाता है। इसके जाप से व्यक्ति मृत्यु के भय से मुक्ति मिल जाती है। अकाल मृत्यु के भय से बचने के लिए भी इस मंत्र का जाप लाभकारी सिद्ध होता है।
  3. मानसिक शांति और स्थिरता: यह मंत्र मानसिक शांति और मानसिक स्थिति को स्थिर रखने में मदद करता है। यह तनाव, चिंता और मानसिक अशांति को भी कम करता है।
  4. आध्यात्मिक उन्नति: सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप व्यक्ति की आध्यात्मिक उन्नति में सहायक होता है। यह व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और आत्मा को शुद्ध करता है।

दीपक व्यास जी द्वारा सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र पूजा

दीपक व्यास जी उज्जैन के एक प्रसिद्ध और अनुभवी पंडित हैं, जो सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र पूजा का आयोजन करते हैं। उनकी वैदिक पूजा विधि और आध्यात्मिक मार्गदर्शन से भक्तों को शत प्रतिशत परिणाम मिलते हैं। यह पूजा करने से आध्यात्मिक उन्नति तो होती ही है साथ ही जीवन की समस्याओं से मुक्ति भी मिल जाती है।

दीपक व्यास जी द्वारा किए जाने वाले सवा लाख महामृत्युञ्जय मंत्र जाप पूजा की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  1. स्थान की तैयारी: पूजा की शुरुआत एक पवित्र और स्वच्छ स्थान की तैयारी से होती है। स्थान को शुद्ध करके वहां दीपक, अगरबत्ती, फूल, और अन्य पूजा सामग्री रखी जाती है।
  2. भगवान शिव की पूजा: मंत्र जाप शुरू करने से पहले दीपक व्यास जी भगवान शिव का आह्वान करते हैं, और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करते हैं। इसके बाद मंत्र का जाप शुरू किया जाता है।
  3. मंत्र का जाप: महामृत्युञ्जय मंत्र का जाप 125,000 बार किया जाता है। यह जाप पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है। यह मंत्र एक संजीवनी शक्ति के रूप में कार्य करता है, जो रोगों और अन्य सभी प्रकार के संघर्षो और समस्याओ से मुक्ति दिलाने सहायक होता है।
  4. हवन : मंत्र जाप के बाद हवन (यज्ञ) किया जाता है, जिसमें घी, कपूर, औषधियाँ, और अन्य पवित्र सामग्री की आहुति दी जाती है। हवन से वातावरण शुद्ध होता है।
  5. आशीर्वाद और प्रसाद वितरण: पूजा समाप्त होने के बाद दीपक व्यास जी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं, और उन्हें प्रसाद वितरित करते हैं। इसके बाद पूजा संपन्न होती है।

सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप पूजा बूकिंग

सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप पूजा किसी अनुभव वाले पंडित जी से ही पूजा करवानी चाहिए। आचार्य दीपक व्यास जी को पिछले 15 वर्षो से अधिक समय से सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप पूजा और अन्य मांगलिक कार्यो को करने का अनुभव प्राप्त है। पंडित जी के पूजा करने के पश्चात सभी यजमानो को शत प्रतिशत लाभ प्राप्त हुआ है।

आचार्य दीपक व्यास जी से परामर्श और पूजा से संबन्धित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई बटन पर क्लिक करे।

संपर्क सूत्र- 9131025992

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *