अनंत कालसर्प दोष

अनंत कालसर्प दोष क्यो होता है? जाने दुष्प्रभाव और समाधान

क्या आपको ऐसा लगता है की आपके जीवन मे हर बार मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। मन मे बैचेनी और अशांति बनी रहती है। इसका कारण अनंत कालसर्प दोष हो सकता है। यह दोष राहु और केतु के कारण बनता है, और जीवन मे आने वाली कई प्रकार की समस्याओ का कारण बनता है। आज इस लेख के माध्यम से जानेंगे की अनंत कालसर्प दोष क्या है? और इसे किस प्रकार दूर किया जा सकता है?

अनंत कालसर्प दोष क्या होता है?

हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प दोष का विशेष महत्व है, और अनंत कालसर्प दोष इसका एक प्रकार है। जब कुंडली में राहु प्रथम भाव में और केतु सप्तम भाव में स्थित होते हैं, और अन्य सभी ग्रह इन दोनों ग्रहों के बीच में आते हैं, तो अनंत कालसर्प दोष बनता है।

अनंत कलसर्प दोष का प्रभाव व्यक्ति के जीवन के आरंभिक वर्षों से लेकर संबंधों और स्वास्थ्य तक दिखाई देता है। इसे विशेष रूप से वैवाहिक जीवन, सामाजिक प्रतिष्ठा और मानसिक शांति पर प्रभाव डालने वाला दोष बताया गया है। इस दोष से प्रभावित व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अनंत कालसर्प दोष के प्रभाव

अनंत कालसर्प दोष का प्रभाव व्यक्ति के जीवन के कई क्षेत्रों में देखने को मिलता हैं। यह दोष जीवन में मानसिक अशांति, पारिवारिक समस्याओं, आर्थिक कठिनाइयों और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का कारण बनता है। इसके प्रमुख प्रभाव नीचे दिये गए है :-

  • इस दोष के प्रभाव से व्यक्ति के मन में हर समय तनाव और बेचैनी बनी रहती है, तथा आत्मविश्वास की कमी और निर्णय लेने में कठिनाई होती है।
  • वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होती है, दांपत्य जीवन में झगड़े और असंतोष का वातावरण रहता है और पति-पत्नी के बीच मतभेद तथा रिश्ते टूटने की संभावना बढ़ जाती है।
  • इस दोष के कारण व्यक्ति के जीवन मे आय के स्रोत में रुकावट, व्यवसाय में घाटा और आर्थिक हानि तथा कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता न मिलना इत्यादि समस्याएँ देखने को मिल सकती है।
  • स्वास्थ पर इस दोष का असर इस प्रकार देखने को मिलता है जैसे – अचानक से स्वास्थ्य में गिरावट या अज्ञात बीमारियां होना, लंबे समय तक बीमारी का असर रहना, सिरदर्द, अनिद्रा, और मानसिक थकान आदि।
  • परिवार और सामाजिक जीवन पर इस दोष का प्रभाव पड़ने पर परिवार में अशांति और विवाद और सामाजिक प्रतिष्ठा का ह्रास इत्यादि का सामना करना पड़ता है।
  • नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव और सकारात्मक ऊर्जा की कमी का महसूस होना आदि अनंत कालसर्प दोष के प्रभाव के कारण होता है।
  • इस दोष के कारण हर कार्य में बाधा और असफलता का सामना करना पड़ता है।

अनंत कालसर्प दोष के उपाय

अनंत कालसर्प दोष व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां पैदा कर सकता है, लेकिन सही उपायों और धार्मिक अनुष्ठानों से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। यहाँ कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं जो की निम्नलिखित है :-

  • प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप मानसिक शांति और दोष से मुक्ति के लिए अत्यंत लाभकारी है। मंत्र “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।”
  • नाग पंचमी के दिन नागदेवता की पूजा करें, नाग देवता की मूर्ति पर दूध, शहद, और बेलपत्र अर्पित करें।
  • भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक कराएं। शिवलिंग पर गंगा जल, दूध, दही, शहद, और बेलपत्र अर्पित करें तथा शिव चालीसा और शिव पंचाक्षर मंत्र का पाठ करें।
  • कुंडली में राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को शांत करने के लिए इनकी विशेष पूजा कराएं। इस पूजा में राहु और केतु को प्रसन्न करने के लिए उनके बीज मंत्रों का जाप करे राहु मंत्र: “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः।” केतु मंत्र: “ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः।”
  • शिवलिंग के सामने पूरी श्रद्धा के साथ “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जाप करें।
  • कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए दान करें, गरीबों को अन्न, वस्त्र, और धन का दान दें तथा मंदिर में चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा अर्पित करें।
  • अनुभवी ज्योतिषीय से सलाह लेकर राहु के लिए गौमेद और केतु के लिए लहसुनिया रत्न धारण करें।

अनंत कालसर्प दोष निवारण पूजा

अनंत कालसर्प दोष निवारण पूजा का मुख्य उद्देश्य राहु और केतु के अशुभ प्रभावों को शांत करना है। यह पूजा विशेष रूप से उन लोगों के लिए की जाती है, जिनकी कुंडली में राहु प्रथम भाव और केतु सप्तम भाव में स्थित हों और अन्य सभी ग्रह इनके बीच में स्थित हों। इस पूजा को त्र्यंबकेश्वर, उज्जैन, और अन्य पवित्र स्थलों पर करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।

यह पूजा भगवान शिव, नागदेवता, और राहु-केतु को प्रसन्न करने के लिए की जाती है। यह पूजा करने से दोष के कारण उत्पन्न बाधाएं, समाप्त हो जाती हैं। यह पूजा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। अनंत कालसर्प दोष का निवारण उचित पूजा, मंत्र जाप, और दान से किया जा सकता है। इन उपायों को अपनाने से व्यक्ति अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और सफलता प्राप्त कर सकता है।

अनंत कालसर्प दोष पूजा कैसे बुक करें ?

कालसर्प दोष पूजा उज्जैन में कराना बहुत ही सरल एवं सुलभ है। यदि आप उज्जैन आकर स्वयं पूजा में सम्मिलित होना चाहते हैं या फिर अपने नाम से विशेष पूजा बुक कराना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए संपर्क नंबर पर कॉल या मैसेज के माध्यम से पंडित दीपक व्यास जी से सीधे जुड़ सकते हैं। वे आपको पूजा की संपूर्ण जानकारी, आवश्यक सामग्री और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएँगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *