घातक कालसर्प दोष

घातक कालसर्प दोष: जानिए इसके लक्षण और उपाय

क्या आपके पारिवारिक रिश्तो मे तनाव बना रहता है? कठिन परिश्रम के बावजूद भी सफलता नहीं मिलती है? बार बार स्वास्थ्य संबन्धित समस्याओ का सामना करना पड़ता है? मन मे बैचनी होती है? तो हो सकता है, आपकी कुंडली मे घातक कालसर्प दोष हो? यह दोष कुंडली मे राहु और केतु के कारण बनता है। आज इस लेख के माध्यम से जानेंगे की घातक कालसर्प दोष क्या है? इसके लक्षण क्या है? और इसे किस प्रकार दूर किया जा सकता है?

घातक कालसर्प दोष क्या है?

धार्मिक शास्त्रों में घातक कालसर्प दोष व्यक्ति के जीवन में गंभीर समस्याओं का कारण बनता है। यह दोष तब उत्पन्न होता है जब व्यक्ति की कुंडली में सभी ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं। कालसर्प दोष के 12 प्रकार होते हैं, और इनमें से कुछ प्रकार विशेष रूप से व्यक्ति के जीवन पर अत्यंत घातक प्रभाव डालते हैं।

इस दोष का नाम ‘घातक’ इसीलिए दिया गया है, क्योंकि इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के हर पहलू पर नकारात्मक असर डालता है। यह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, और मानसिक शांति को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

घातक कालसर्प दोष के प्रभाव

घातक कालसर्प दोष व्यक्ति के जीवन के प्रत्येक क्षेत्र पर गंभीर और दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव डालता है। यह दोष राहु और केतु की स्थिति के कारण उत्पन्न होता है, नीचे इस दोष के मुख्य प्रभावों को बताया गया है :-

  • इस दोष के प्रभाव से व्यक्ति को शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव का अनुभव होता है। व्यक्ति को गंभीर और पुरानी बीमारियाँ हो सकती हैं।
  • इसके प्रभाव से आय के स्रोत में लगातार रुकावटें आती हैं। निवेश में असफलता और व्यापार में भारी नुकसान हो सकता है , किसी भी नए काम की शुरुआत में अड़चनेंआ सकती है।
  • पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर इस दोष का गहरा प्रभाव देखा गया है ,परिवार में झगड़े और कलह का माहौल बना रहता है।
  • यह दोष वैवाहिक जीवन में विवाद और तलाक जैसी समस्याएँ उत्पन्न कर सकता हैं। रिश्तों में दूरियाँ और कड़वाहट बढ़ जाती है।
  • घातक कालसर्प दोष के प्रभाव से समाज में मान-प्रतिष्ठा का नुकसान होता है।
  • करियर में लगातार बाधाएँ और प्रमोशन में देरी होती है। नौकरी छूटने की संभावना और स्थिरता की कमी देखने को मिलती है।
  • व्यक्ति मे इस दोष के प्रभाव से आत्मविश्वास की कमी और निर्णय लेने में असमर्थता का कारण बन सकता है।

घातक कालसर्प दोष के उपाय

घातक कालसर्प दोष व्यक्ति के जीवन में अनेक परेशानियाँ उत्पन्न करता है, लेकिन सही उपायों और पूजा-अनुष्ठान के माध्यम से इस दोष के प्रभाव को शांत किया जा सकता है। नीचे इस दोष के निवारण के लिए प्रभावी उपाय बताए गए हैं :-

  • प्रतिदिन 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें मंत्र: “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।”
  • सोमवार को शिवलिंग पर गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करके मंत्र का उच्चारण करना चाहिए ।
  • राहू-केतू के अशुभ प्रभावों को शांत करने के लिए राहू केतू बीज मंत्रों का उच्चारण करे राहु बीज मंत्र: “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः” केतु बीज मंत्र: “ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः”
  • नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करें। चांदी के नाग-नागिन की प्रतिमा पर दूध और पुष्प चढ़ाएँ और इस दिन व्रत रखना और सांपों की रक्षा का संकल्प लेना अत्यंत शुभ होता है।
  • राहु और केतु से जुड़े दोष शांत करने के लिए कुछ वस्तुओं का दान करें : काले तिल उड़द की दाल, लोहे का बर्तन, नीले वस्त्र आदि।
  • सोमवार और प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर अभिषेक करें। अभिषेक के लिए दूध, गंगाजल, दही, शहद, और बेलपत्र का उपयोग करें।
  • मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने से भी राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

घातक कालसर्प दोष निवारण पूजा

घातक कालसर्प दोष निवारण पूजा राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को शांत करने तथा जीवन में सुख-शांति और सफलता प्राप्त करने के लिए की जाती है। यह पूजा विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए आवश्यक होती है जिनकी कुंडली में घातक कालसर्प दोष होता है। यह पूजा शिवलिंग पर रुद्राभिषेक, राहु-केतु के विशेष मंत्र जाप और नाग देवता की पूजा के साथ संपन्न होती है। यह पूजा राहु और केतु के नकारात्मक प्रभाव को शांत करती है।

इस पूजा का मुख्य उद्देश्य जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को हटाना और सकारात्मकता को बढ़ावा देना है। यह पूजा जीवन में बार-बार आने वाली दुर्घटनाओं, आर्थिक समस्याओं, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और मानसिक तनाव को कम करती है। घातक कालसर्प दोष निवारण पूजा एक अत्यंत प्रभावी उपाय है, जिससे व्यक्ति के जीवन में शांति, सफलता, और समृद्धि आती है।

घातक कालसर्प दोष पूजा कैसे करें ?

अगर आप उज्जैन में घातक कालसर्प दोष पूजा करवाकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते है तो वहाँ के अनुभवी पंडित दीपक व्यास जी से संपर्क कर सकते है। पंडित जी को दोष निवारण पूजा का 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त है। अपनी पूजा बुक करने के लिए नीचे दिये गए नंबर पर संपर्क करे :-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *